{"_id":"632ea253757e242e23354b0a","slug":"illegally-running-hospital-seal-in-cement-warehouse-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीमेंट गोदाम में अवैध रूप से चल रहा अस्पताल सील, संचालक ताला बंद कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीमेंट गोदाम में अवैध रूप से चल रहा अस्पताल सील, संचालक ताला बंद कर हुआ फरार
Sat, 24 Sep 2022 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:53 AM IST
सार
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम राव एवं एसीएमओ डॉ. एके चौधरी के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को भहटह पहुंची थी। राजस्थान मार्ग पर सीमेंट गोदाम में मीरा हॉस्पिटल संचालित मिला। जांच टीम आने की सूचना पर संचालक अस्पताल में ताला बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भटहट क्षेत्र में अस्पतालों की जांच की। इस दौरान सीमेंट गोदाम में अवैध रूप से चल रहा एक अस्पताल मिला। टीम के आने की सूचना पर संचालक ताला बंद कर फरार हो गया। जांच के दौरान उसके बोर्ड पर मेडिकल कॉलेज के एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ का नाम और नंबर मिला है।
इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इसके अलावा एक उसी क्षेत्र के एक अन्य अस्पताल को सील किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दो संचालकों को नोटिस जारी कर अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय बुलाया है।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम राव एवं एसीएमओ डॉ. एके चौधरी के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को भहटह पहुंची थी। राजस्थान मार्ग पर सीमेंट गोदाम में मीरा हॉस्पिटल संचालित मिला। जांच टीम आने की सूचना पर संचालक अस्पताल में ताला बंद कर भाग गया। बाहर लगे बोर्ड पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक हड्डी रोग विशेषज्ञ का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल
इसके बाद टीम महराजगंज मुख्य मार्ग पर अतरौलियां में केयर नर्सिंग होम पहुंची। टीम को कर्मचारी कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद सत्यम हास्पिटल की जांच की गई, जहां पर तीन प्रसूता भर्ती थीं।
संचालक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। टीम ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संचालक को अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय बुलाया है। डॉ. एके चौधरी ने बताया कि अस्पताल संचालकों को नियम के तहत कागजात लेकर सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है। जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर लगातार अभियान चलता रहेगा।