{"_id":"6647eded05908718f30d2d24","slug":"illegal-vendor-was-selling-goods-in-amrapali-goods-were-removed-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-561927-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आम्रपाली में सामान बेच रहा था अवैध वेंडर, सामान उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आम्रपाली में सामान बेच रहा था अवैध वेंडर, सामान उतारा गया
विज्ञापन
- दो महीने पहले ही ट्रेन साइड वेंडिंग का अनुबंध हो गया था खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आम्रपाली एक्सप्रेस में दो महीने से अवैध वेंडिंग का काम चल रहा था। जानकारी होने पर वाणिज्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर स्टेशन पर इसे पकड़ा और सामान उतार लिया। 40 डिब्बा पानी व अन्य समान एलपीओ में जमा कराया गया।
जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं होती है उसमें टीएसवी (ट्रेन साइड वेंडिंग) का अनुबंध होता है। इसमें एक कोच में वेंडर को सामान रखने के लिए जगह दी जाती है। वह पानी, ठंडा, बिस्कुट, नमकीन आदि रेडिमेड आइटम ट्रेन में बेच सकता है। आम्रपाली एक्सप्रेस में टीएसवी वेंडर का लाइसेंस दो महीने पहले ही समाप्त हो गया था, लेकिन अभी भी वह सामान बेच रहा था। इसकी सूचना होने पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य टीम ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई स्टेशन निदेशक जेपी सिंह की अगुवाई में की गई।
अवैध ई टिकट विक्रेता पकड़ा गया
गोरखपुर में आरपीएफ बस्ती ने इटवा बाजार, सिद्धार्थनगर स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध धंधे में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 14 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा बयारा चैराहा, सिद्धार्थनगर स्थित एक दुकान से 29 ई-टिकटों के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया।