फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal slaughter house was opened at home in Gorakhpur, police registered a case and arrested three people.

Gorakhpur News: घर में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, तीन गिरफ्तार- जांच में मिले हैरान करने वाले सामान

Wed, 30 Oct 2024 06:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal slaughter house was opened at home in Gorakhpur, police registered a case and arrested three people.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद अंसार मस्जिद के पास एक घर में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 15 पशु और उसे काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार और कटे मांस को बरामद किया। आरोपी फरहान, मोहम्मद अमन और महमूद आलम पर केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गोरखनाथ थाने में उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि त्योहार को देखते हुए वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। रामनगर चौराहे पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि जाहिदाबाद मोहल्ले में अवैध रूप से बूचड़खाना चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घर में घुसते ही कटे हुए कुछ मीट और फरहान मिला। अंदर कमरे में दो अन्य आरोपी छिपे थे। मौके से ही पशु बरामद किए गए, जिन्हें काटने के लिए रखा गया था। जांच के दौरान काटने वाले औजार भी मिल गए। आरोपियों ने बताया कि वह मांस काटकर बेचने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed