फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal hookah bar busted at Forest Club

गोरखपुर: फॉरेस्ट क्लब में अवैध हुक्काबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; होटल व्यवसायी समेत चार वांछित

Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
सार

पुलिस ने मौके से राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Illegal hookah bar busted at Forest Club
हुक्का बार में दो आरोपी गिरफ्तार। स्रोत : पुलिस

विस्तार

खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी हॉल में संचालित अवैध हुक्काबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार को छापा मारकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से सात हुक्के, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पैकेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने होटल व्यवसायी रक्ष ढींगरा समेत चार आरोपियों को वांछित किया है।
विज्ञापन


1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाने की मिली थी सूचना भी
पुलिस के अनुसार, ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध रूप से हुक्काबार संचालित करने की सूचना मिली थी। यहां कम उम्र के युवक-युवतियों को हुक्के की ओर आकर्षित करने की बात सामने आई थी। इसके एवज में 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाने की सूचना भी मिली थी। इसके बाद खोराबार थाने की पुलिस टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सात हुक्के, पाइप और चिलम, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पांच छोटे पैकेट, क्यूब कोल के तीन बॉक्स, हुक्के के आठ डिस्पोजेबल माउथ टिप्स और दो कोल बर्नर बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed