फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal Colonies: Pressure on the colonizers to return the price

अवैध कॉलोनियों की लिस्ट भी लगेगी अवैध कॉलोनियां : कीमत वापस करने के लिए कालोनाइजरों पर बना रहे दबाव

Fri, 19 May 2023 03:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 03:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal Colonies: Pressure on the colonizers to return the price
अवैध कॉलोनियों का मामला सुलझता न देख जमीन लेने वालों में खलबली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अवैध कॉलोनियों में जमीन लेकर फंसे लोग राहत मिलती नहीं देख अब कॉलोनाइजरों पर रकम वापस करने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग रोज कॉलोनाइजरों के घर-कार्यालय पहुंच रहे। इनकार करने पर कुछ ने एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने पिछले साल दिसंबर में प्लाटिंग कर बसाई जा रही 26 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की थीं। अब कई और अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 73 हो गई है। प्राधिकरण, इनमें से 23 को ध्वस्त करा चुका है। बाकी कॉलोनियां भी नई महायोजना लागू होने के पहले ध्वस्त करा देने की तैयारी है। ये सभी कॉलोनियां शहर से सटीं या बाहर हैं। कुछ एक को छोड़कर ज्यादातर में आबादी नहीं बसी है। सिर्फ प्लाटिंग कर पहचान के लिए दो से तीन फीट ऊंची बाउंड्रीवाल चलाई गई है।
विज्ञापन


ये हैं जीडीए द्वारा चिह्नित अवैध कॉलोनियां
अनंत सिंटी, अनंत सिटी फेज एक सेमर डाढ़ी, एसबीडी जंगल कौड़िया, स्काई लाईट इंफ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड जंगल कौड़िया, रिस्ता इन्क्लेव, हरिप्रिया सिटी सेमर डाढ़ी, हरिप्रिया सिटी फेज 2 सेमर डाढ़ी, सर्वोदय कॉलोनी प्रेम नगर, संस सिटी जंगल कौड़िया, स्वेता बिहार न्यू डेवलपर्स सेमर डाढ़ी, प्रभुत्त नगर सेमर डाढ़ी, दिव्य प्रकाश, स्वेता बिहार-2 सेमर डाढ़ी, डालफिन ग्रीन सिटी विशुनपुर, आयुष गोल्फ सिटी विशुनपुर, त्रिरूपति ग्लेक्सी विशुनपुर, क्लासिक ग्रीन सिटी, बहरामपुर, माडापार(एक व 22 एकड़ में दो कॉलोनी), माडापार गोरखपुर आदर्श सिटी, अंबे सिटी जंगल धूसड़, मौजा सुभाष अली, श्री नारायण बिल्डर्स एवं कॉलोनाइजर्स बुढि़या माई नगर, बुढि़या माई ग्रीन गार्डेन रूदलापुर, रामपुरम कॉलोनी, माड़ापार रामचंद्रर नगर, आरव सिटी बहरामपुर, नूतन बिहार, गुलरिया, बिछिया, बहरामपुर(दो और 250 एकड़ में दो कॉलोनी), न्यू बंधन सिटी मोतीराम अड्डा, रामनगर करजहां, बंजारी टोला गुल मोहर सिटी, प्लेटिनम पैराडाइज मोतीराम अड्डा, समृद्धिनगर मोतीराम अड्डा, एजीएल पैराडाइज देवीपुर, मोतीराम अड्डा(चार एकड़), अभिषेकपुरम रामनगर करजहां, रामनगर करजहां(दो एकड़), रामनगर करजहां( तीन एकड़), वसुंधरा सिटी, ताल नदौर बेलीपार, सिंहापुर स्मार्ट सिटी, ताल नदौर बेलीपार, बाला जी सिटी शिवघाट बनारस रोड, टीचर्स कॉलोनी, गायघाट(दो एकड़), बाबा जी ग्रिपेज बनारस रोड, कोनी (दो एकड़), तालनंदौर बनारस रोड(दो एकड़), रामनगर कड़जहां (चार एकड़), इंफ्रासिटी/ दी रॉयल ग्रीन सिटी, आयुष रेजिडेंसी, सुंदर विहार, कृष्णापुरम कॉलोनी, रामपुर मोतीराम अड्डा, एकता नगर फेज-2 चिउटीजाम, गोरखधाम डोमनी, बहरामपुर नउवा टोला, ताल कंदला ग्राम सेमरी, गोकुल नगरी डोमिनी, प्रगति विहार ताल कंदला, विनायकपुरम ताल कंदला, भैसहा गांव, जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी (दो एकड़ और पांच एकड़ की दो कॉलोनी ), रामनगर करजहां(पांच एकड़) तालकंदला (6 एकड़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed