{"_id":"6ab2f1bd1dbedf3be10983bd","slug":"if-you-want-to-go-to-the-deoria-bypass-you-will-have-to-take-a-two-kilometer-detour-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1460069-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवरिया बाईपास जाना है तो दो किलोमीटर घूमना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवरिया बाईपास जाना है तो दो किलोमीटर घूमना पड़ेगा
Wed, 23 Sep 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया बाईपास की तरफ जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पैडलेगंज से सिक्सलेन पुल के बीच नाला व सर्विस लेन के निर्माण के चलते रास्ते में बदलाव किया गया है। करीब चार सौ मीटर के दायरे में चल रहे निर्माण कार्य के कारण बाईं तरफ की एक लेन बंद कर दी गई है। हालांकि इस लाने का पहले ही निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। ऐसे में लोगों को देवरिया बाईपास और आसपास के इलाकों में जाने के लिए करीब दो किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है।
पैडलेगंज से सिक्सलेन पुल तक सड़क को वनवे कर दिया गया है। इस बीच आने वाले कट को भी बंद कर दिया गया है। दाईं तरफ की सर्विस लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। पैडलेगंज से सिक्सलेन पर चढ़ने के बाद आगे जाने पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास ही उतरने का मौका मिल रहा है। इसके बाद लोगों को वापस आकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। देवरिया बाईपास की तरफ जाने वालों के लिए सीधा रास्ता बंद होने से दूरी बढ़ गई है। फलमंडी निवासी श्रवण ने बताया कि सर्विस लेन से देवरिया बाईपास की तरफ जाना हो तो रास्ता बंद होने के कारण घूमकर जाना पड़ रहा है। रुस्तमपुर निवासी सोनू ने बताया कि रुस्तमपुर जाने के लिए करीब दो किलोमीटर तक घूमना पड़ रहा है। रास्ता बंद है और कट भी बंद कर दिया गया है।