फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you are not careful, crores of rupees kept in the warehouse will be torn to pieces.

Gorakhpur News: नहीं चेते तो कागज के टुकड़े हो जाएंगे मालखाने में रखे करोड़ों रुपये

Fri, 29 Sep 2023 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
If you are not careful, crores of rupees kept in the warehouse will be torn to pieces.
गोरखपुर। दो हजार के नोट पर पाबंदी से कालाधन ही नहीं, मालखाने के नोट भी अवैध हो सकते हैं। यदि समय रहते वादी या विवेचक नहीं चेते तो यह रकम बेकार हो जाएगी। यदि वादी न्यायालय चला गया तो पुलिस का सिरदर्द भी बढ़ जाएगा। फिलहाल पुलिस अफसर इस रकम को लेकर गफलत में हैं। वह शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रेंज के थानों में तमाम मामलों में बरामद एक करोड़ से ज्यादा की रकम रखी हुई है। हालांकि इसमें से दो हजार के नोट कितने हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इससे जुड़े मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इस वजह से इस रकम पर पुलिस महकमा भी अभी ध्यान नहीं दे रहा है। तमाम ऐसे मामले हैं, जिनके निपटारे में अभी समय लग सकता है और यदि मुकदमों के निपटारे में मार्च का समय बीत गया तो फिर ये रुपये अवैध हो जाएंगे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस इन रुपयों को सौंप तो जरूर देगी, मगर लेने वाले के हिस्से में सिर्फ कागज के टुकड़े ही आएंगे। कानूनी जानकारों की मानें तो यदि ऐसी दशा में रकम वापसी के समय संबंधित पक्षकार रुपये की वैधानिकता का सवाल उठाकर पुलिस को कोर्ट में चुनौती दे सकता है। ऐसे में पुलिस की मुसीबत बढ़नी तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed