फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If land is available, city residents will get the gift of fun city and water park.

Gorakhpur News: शहरवासियों को मिलेगा फन सिटी और वॉटर पार्क को तोहफा, नगर निगम ने शुरू की जमीन की तलाश

Mon, 26 Feb 2024 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

गोरखपुर  नगर निगम ने फन सिटी और वॉटर पार्क के लिए भूमि की तलाश शुरू की।
लोगों को छुट्टियां बिताने के लिए शहर में मिल जाएगी बेहतरीन जगह।

विज्ञापन
If land is available, city residents will get the gift of fun city and water park.
नगर निगम गोरखपुर

विस्तार

 बदल रहे गोरखपुर में शहरवासियों को मौज मस्ती के लिए वॉटर पार्क की जरूरत है। नगर निगम ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जमीन चिह्नित होते ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को छुट्टी बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह मिल जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम की योजना फन सिटी और वॉटर पार्क को पीपीपी मोड पर विकसित करने की है। इसके लिए निगम जमीन उपलब्ध कराएगा। प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर पार्क विकसित करेगी। इस फन सिटी और वाॅटर पार्क के लिए निगम शहरी क्षेत्र में एक हेक्टेयर जमीन तलाश रहा है। इसके लिए मुंबई, भोपाल और कानपुर की तीन फर्में नगर निगम के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


झूलों के साथ फूड कोर्ट भी
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि फन पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक के खेलने के संसाधन के साथ ही फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा। जहां कई तरह के व्यंजन का आनंद उठाया जा सकेगा। मौज-मस्ती के लिए बड़े-बड़े झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में वाॅटर पार्क की मांग और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के क्रम में नगर निगम ने अब वाॅटर पार्क और फन सिटी तैयार करने का फैसला किया है।

पहले नौका विहार रोड पर था वॉटर पार्क
शहर में पहले नौका विहार रोड पर एक वॉटर पार्क था। करीब एक दशक से अधिक समय तक जीडीए की ओर से इसका संचालन किया जाता रहा, लेकिन जो संस्था इसका संचालन कर रही थी, उसकी ओर से कई शर्तों का उल्लंघन करने पर पांच साल पहले प्राधिकरण ने अनुबंध निरस्त कर दिया।

पिछले साल वाटर पार्क का मौजूद ढांचा भी तोड़ दिया गया। एक साल पहले जिले से सटे कुशीनगर के सोनबरसा के पास एक निजी संस्था ने वाटर पार्क का संचालन शुरू किया, लेकिन गोरखपुर में यह सुविधा नहीं है।


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शहर में लोगों की मौज-मस्ती के लिए वॉटर पार्क की कमी है। नगर निगम ने इसे दूर करने का फैसला किया है। यहां फन सिटी और वॉटर पार्क बनाया जाएगा। मनोरंजन के साथ ही फूड कोर्ट की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही नगर निगम ईओआई जारी कर देगा। अलग-अलग शहरों में वाॅटर पार्क का संचालन कर रही फर्मों ने संपर्क किया है।
,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed