{"_id":"6afb6ce7605cd9ce450614c3","slug":"if-a-gas-cylinder-catches-fire-avoid-making-these-mistakes-in-a-state-of-panic-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1520787-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस सिलिंडर में आग लगे तो घबराहट में न करें ये गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस सिलिंडर में आग लगे तो घबराहट में न करें ये गलतियां
विज्ञापन
- रसोई में एलपीजी का इस्तेमाल करते समय छोटी सी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह
- गैस की गंध आने पर बिजली के स्विच न चलाएं, आग लगने की स्थिति में खुद जोखिम उठाने से बचना जरूरी
गोरखपुर। रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही सावधानी की भी मांग करती है। गैस सिलिंडर, रेगुलेटर और पाइप में खराबी या रिसाव की अनदेखी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है। कई बार गैस की गंध आने पर लोग सामान्य समझकर खाना बनाना जारी रखते हैं या खुद ही समस्या दूर करने में जुट जाते हैं। यही लापरवाही जोखिम बढ़ा सकती है।
सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि गैस रिसाव का संदेह होने पर सबसे पहले चूल्हे के सभी बर्नर बंद कर दें। यदि सुरक्षित तरीके से संभव हो तो रेगुलेटर भी बंद कर दें। कमरे में बिजली के स्विच, पंखे या अन्य विद्युत उपकरणों को चालू-बंद नहीं करना चाहिए। माचिस, लाइटर या किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
दरवाजे और खिड़कियां खोलकर प्राकृतिक हवा आने-जाने का रास्ता बनाना चाहिए। एलपीजी सिलिंडर को हमेशा सीधी स्थिति में और हवादार जगह पर रखना चाहिए। उसे चूल्हे के बिल्कुल पास या गर्मी के स्रोत के नजदीक नहीं रखना चाहिए। गैस पाइप में दरार, ढीलापन या खराबी दिखने पर उसे बदलवाना चाहिए। रेगुलेटर और पाइप की समय-समय पर जांच भी जरूरी है। गैस की जांच के लिए कभी भी माचिस या खुली लौ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
आग लगने पर पहले सुरक्षित स्थान पर जाएं
सिलिंडर या रेगुलेटर में आग लगने की स्थिति में बिना प्रशिक्षण और उचित सुरक्षा उपकरणों के उसे बुझाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। आग तेजी से फैल रही हो तो सभी लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए। इसके बाद दमकल विभाग को 101 या एकीकृत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देनी चाहिए। गैस एजेंसी को भी जानकारी देनी चाहिए, ताकि तकनीकी मदद मिल सके।