फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Identify children suffering from autism and start treatment early

Gorakhpur News: ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों की पहचान कर जल्द शुरू कराएं उपचार

Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Identify children suffering from autism and start treatment early
गोरखपुर। ऑटिज्म की बीमारी से ग्रसित बच्चों को शीघ्र पहचान कर उनका इलाज शुरू करने पर बच्चे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। यह एक न्यूरो बायोलाॅजिकल बीमारी है, जिसकी शुरूआत बचपन में होती है। राष्ट्रीय बाल रोग अकादमी बच्चों की इस बीमारी के पूर्ण उपचार के लिए इस साल विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह ने अपने क्लीनिक पर बच्चों की जांच कर उनके अभिभावकों को इसके लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

भारतीय बाल रोग अकादमी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बाल स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की तरफ से राष्ट्रव्यापी अभियान आप की बात कम्युनिटी के साथ शुरू की गई है। इस कार्यक्रम में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर पर समूहों को जागरूक एवं सशक्त बनाना है, जिससे बच्चों का भविष्य स्वस्थ और खुशहाल हो।
विज्ञापन

ये हैं ऑटिज्म के प्रमुख लक्षण
डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अपने आप में रहना, आंख मिलाकर बात नहीं करना, नाम पुकारने पर जवाब न देना , उम्र के अनुसार बोलने में देरी, किसी शब्द या कार्य को बार-बार दोहराना, बिना किसी स्पष्ट कारण के ऊल-जलूल हरकतें करना जैसे हंसना, चिल्लाना, रोना आदि, सीखे शब्दों-भाषा को भूल जाना, एक स्थान पर स्थिर न रहना, एकाग्रता का अभाव, मुंह से अत्यधिक लार टपकना, अपनी दिनचर्या में परिवर्तन बर्दाश्त न कर पाना आदि ऑटिज्म के प्रमुख लक्षण हैं। यदि इस बीमारी को शीघ्र पहचान कर ली जाए तो इससे होने वाले मानसिक एवं विकास संबंधित विकारों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed