फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   identification of dead body

मृत युवक की पहचान हुई

Wed, 26 Aug 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
identification of dead body
परासी नाले में मिले शव की शिनाख्त हुई
विज्ञापन

24 को घर से 200 रुपये लेकर निकला था सब्बू लाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। परासी नाले में मंगलवार को मृत मिले युवक की पहचान रेहरा उर्फ भैसाही गांव निवासी सब्बू लाल के रूप में हुई। वह 24 अगस्त को घर से 200 रुपये लेकर निकला था, 25 को उसकी लाश मिली थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के त्रिमोहनी घाट स्थित खैरा खास गांव के पास परासी नाले में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता मिला था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कोशिश की। देर रात शव की शिनाख्त क्षेत्र के रेहरा उर्फ भैसाही गांव निवासी सब्बू लाल गुप्ता (32) के रूप में उसके परिजनों ने की। परिजनों के मुताबिक सब्बू 24 अगस्त की शाम को घर से 200 रुपये लेकर निकला था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को सूचना मिली की एक युवक की लाश मिली है। यह जानकारी होने के बाद वह थाने पहुंचे थे। सब्बू ने खुद नाले में छलांग लगी दी थी या फिर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। इसके बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। एसओ मिश्रौलिया मनोज त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed