फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband thrashed when he came to see his wife in in-laws, case registered

Gorakhpur News: ससुराल में पत्नी को देखने पहुंचे पति की पिटाई, केस दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Husband thrashed when he came to see his wife in in-laws, case registered
गोला। ससुराल में पत्नी को देखने पहुंचे पति को साले ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परसिया, जानीपुर निवसी विक्की पुत्र पवादु की गांव से करीब दो किमी दूर दुबौली गांव में ससुराल है। पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है, जिसके चलते वह मायके में ही रहती है। उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री भी है। विक्की पेंट पॉलिश का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शुक्रवार के दिन वह काम पर गया था। दोपहर में पत्नी के घर से जाने की जानकारी मिली। बाद में मालूम चला कि वह हॉस्पिटल में भर्ती है। हॉस्पिटल में देखने गया तो वह नहीं मिली। इसके बाद वह ससुराल उससे मिलने पहुंच गया। पत्नी के पास अभी वह पहुंचा था कि सास-साली और साले ने लाठी-डंडे से उसपर हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed