फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband kills wife on the pretext of organizing Chhath market in Gorakhpur, throws body in canal

विश्वास और रिश्ते का कत्ल: पत्नी को छठ का बाजार कराने के बहाने ले गया...हत्या कर शव नहर में फेंका-जानिए क्यों

Sat, 09 Nov 2024 10:47 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 10:47 AM IST
सार

सुरेंद्र और उसकी पत्नी तारामती के बीच अक्सर विवाद होता था। तारामती छठ मनाने मायके आई थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सुरेंद्र ससुराल गया और पत्नी को छठ बाजार करने के लिए कहकर अपने साथ बाइक से लेकर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं आया। तारामती भी घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
Husband kills wife on the pretext of organizing Chhath market in Gorakhpur, throws body in canal
गिरफ्तार हत्यारोपी पति सुरेंद्र - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

मायके गई पत्नी को छठ का बाजार कराने के बहाने पति साथ ले गया और गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आए दिन पत्नी से होने वाले विवाद से तंग आकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह लाश मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बढ़नी टोला परसौना निवासी राम मिलन की बेटी तारामती की शादी 10 वर्ष पहले सहजनवां के लुनिया निवासी सुरेंद्र निषाद पुत्र उत्तम निषाद से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि आए दिन सुरेंद्र और तारामती के बीच विवाद होता था। तारामती छठ मनाने मायके आई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सुरेंद्र ससुराल गया और पत्नी को छठ बाजार करने के लिए कहकर अपने साथ बाइक से लेकर निकला। इसके बाद वह वापस नहीं आया। तारामती भी घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह गांव के पास नहर में तारामती का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सुरेंद्र को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बाजार कराने के बाद वह पत्नी को परसौना के पास स्थित एक बंधे पर ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।


एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमे आरोपी के भांजे की भी भूमिका की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed