फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband killed woman in house dispute at Gorakhpur

पति बना हैवान: नाली का रंग बता रहा कितने जघन्य तरीके से की हत्या, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Mon, 06 Nov 2023 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

एएसपी मानुष पारीक ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पत्नी खुद ही बच्चों के साथ घर में घुस गई थी। पति आया तो उसका विवाद हो गया। पति ने पत्नी व बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हो गईं। दोनों को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Husband killed woman in house dispute at Gorakhpur
घायल बेटियों का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर में तलाकशुदा पत्नी पूनम (40) की हत्या और बचाव में आईं दो बेटियों पर हमले की घटना को देखकर ऐसा लगता है कि किसी पेशेवर अपराधी ने वारदात की हो। पति ने साक्ष्य मिटाने के लिए बड़ी ही सावधानी से फर्श पर बह रहे खून को धुल डाला था। नालियों में बह रहे खून को देख अंदाजा लगाया जा सकता था कि कितनी बेरहमी के साथ उसने पूनम की हत्या की गई होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में कटिया बंधे के पास रहने वाला उमेश साहनी नगर निगम में कर्मचारी है। पहली पत्नी पूनम से उसका तलाक हो चुका था। पत्नी को दोनों बेटियों तनुजा साहनी (19) व अनामिका साहनी (20) व बेटे राज (10) के साथ घर से निकाल दिया था। उमेश पहले से शादीशुदा था। उसने प्रिया यादव से प्रेम विवाह किया था और मकान में उसी के साथ रहने लगा था। घटना के समय प्रिया मायके गई थी।
विज्ञापन


आसपास के रहने वाले जिन लोगों ने भी खबर सुनी उसके कदम उमेश के घर की तरफ बढ़ गए थे। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर निवासी पूनम के मायके वालों को जब घटना की सूचना मिली तो पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ। फिर घटना स्थल के लिए निकल पड़े थे। मौके पर मिनटों में ही वहां भीड़ जुट चुकी थी। उमेश की हरकत से सभी हतप्रभ थे। कुछ ही देर में पुलिस अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आईएमए ने रचा कीर्तिमान, पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ. स्मिता

कोर्ट ने दिया था भरण-पोषण का आदेश

2010 में परिवार न्यायालय में पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। इस पर कोर्ट ने पति को घर में रहने के लिए जगह देने के अलावा सात हजार रुपये प्रतिमाह खर्च देने का आदेश दिया था। लेकिन, पति ने पूनम को घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर में रहती थी।

तलाक के बाद उमेश ने कर ली थी लव मैरिज
उमेश शादीशुदा था, लेकिन इसी दौरान उसका प्रेम संबंध प्रिया यादव नाम की एक युवती से हो गया। प्रिया के संपर्क में आने के बाद घर में विवाद होने लगा। इसके बाद उमेश ने पहली पत्नी पूनम को तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। फिर उसने प्रिया यादव के साथ शादी कर ली और मकान में उसी के साथ रहने लगा था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैवानियत: लापता बालिका पड़ोसी के घर तड़पती मिली...अस्पताल में तोड़ा दम

एएसपी मानुष पारीक ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पत्नी खुद ही बच्चों के साथ घर में घुस गई थी। पति आया तो उसका विवाद हो गया। पति ने पत्नी व बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हो गईं। दोनों को भर्ती कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed