{"_id":"5ff69a38cec2d66cbe2a82ad","slug":"husband-killed-wife-for-not-giving-dowry-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की रकम नहीं देने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की रकम नहीं देने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Thu, 07 Jan 2021 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के बिगही गांव में दीपक उर्फ दीपा की हत्या उसके ही पति प्रमोद यादव ने दहेज नहीं देने पर की थी। जांच में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दहेज में रुपये नहीं देने पर झगड़ा हुआ। इस दौरान उसने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई फिर शव को पोखरे में फेंक दिया।
विज्ञापन
थानेदार प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते रविवार को महिला का शव गांव के पोखरे में मिला था। महिला के भाई ने केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन