फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband hanged after fight with wife in Deoria

आए दिन होता था विवाद: पत्नी से तकरार के बाद पति ने लगाई फांसी, दे दी जान

Thu, 29 Jul 2021 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 05:07 PM IST
सार

युवक की शादी दो माह पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों में ही पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगा।

विज्ञापन
Husband hanged after fight with wife in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बघौचघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी दो माह पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों में ही पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगा।
विज्ञापन


बुधवार को युवक अपने पिता के साथ खेत में घास निकालने गया था। पिता से भूख लगने की बात कहकर वह घर खाना खाने के लिए चला आया। पत्नी को खाना बनाते देख युवक अपने कमरे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर लटक गया, जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed