फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband gave triple talaq over mobile phone from Mumbai, woman committed suicide

Gorakhpur News: मुंबई से पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, महिला ने कर ली खुदकुशी

Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq over mobile phone from Mumbai, woman committed suicide

विज्ञापन
- चौरीचौरा की सानिया की मुंबई के सलाउद्दीन रंगरेज से हुई थी शादी
- सोमवार रात सानिया ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

चौरीचौरा (गोरखपुर)। मुंबई से पति ने मोबाइल फोन पर बात करते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इससे नाराज पत्नी ने सोमवार रात खुदकुशी कर ली। चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन के निवासी नसरुद्दीन ने बड़ी बेटी सानिया (24) की शादी मुंबई में रहने वाले सलाउद्दीन रंगरेज से की थी। पति से विवाद के बाद से सानिया पिता के घर पर रह रही थी। इधर, चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के नसरुद्दीन ने बेटी सानिया की शादी सात अगस्त 2023 को मुंबई के अली अहमद के बेटे सलाउद्दीन रंगरेज से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सानिया के पति समेत ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की इन हरकतों से तंग आकर सानिया बीते शुक्रवार को मायके अपनी मां के पास चली आई।
विज्ञापन

सानिया की मां आशिया का आरोप है बेटी के यहां आने के बाद उसके पति का फोन आया था। दोनों में बहस के बाद पति उसे तलाक दे लिया। इसके बाद मां बेटी सानिया के साथ चौरीचौरा थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। कहा कि मामला मुंबई का है। इसके बाद मां और बेटी घर लौट आईं। सोमवार देर रात रात सानिया ने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में मुंडेरा बाजार स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed