{"_id":"656ee4427b801ea88905af1c","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-dowry-murder-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज हत्या में पति और सास गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tue, 05 Dec 2023 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:20 PM IST
सार
रामगढ़ताल थाना इलाके के बड़गो मंझरिया निवासी शांति देवी ने चार साल पहले अपनी बेटी देवंता की शादी गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला निवासी सूरज गुप्ता से की थी। शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का पति सूरज, ननद शिवानी, सास जया गुप्ता व सेवई बाजार भौवापार निवासी चांदनी आए दिन दहेज की मांग करते हुए बेटी को मारते पीटते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद में विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश भी की गई थी। मामले में गुलरिहा पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस टीम दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना इलाके के बड़गो मंझरिया निवासी शांति देवी ने चार साल पहले अपनी बेटी देवंता की शादी गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला निवासी सूरज गुप्ता से की थी। शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का पति सूरज, ननद शिवानी, सास जया गुप्ता व सेवई बाजार भौवापार निवासी चांदनी आए दिन दहेज की मांग करते हुए बेटी को मारते पीटते थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मां को याद कर बेसुध हो जा रहा मासूम, सदमे में आ गया है 10 साल का सचिन
शनिवार को दहेज के लिए गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटकर बेटी की हत्या कर दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान के कहने पर चोरी से आनन-फानन शव का दाहसंस्कार करने की कोशिश की गई।
उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुलरिहा पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास जया गुप्ता, पति सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुलरिहा पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास जया गुप्ता, पति सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।