फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent child becoming unconscious remembering mother in Gorakhpur

Gorakhpur: मां को याद कर बेसुध हो जा रहा मासूम, सदमे में आ गया है 10 साल का सचिन

Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

10 साल के बेटे सचिन के साथ ही पहले वारदात की कोशिश की गई और फिर उसे बचाने के लिए आई मां कुसुम और बाबा रामजी पर हमलावर लाठियां बरसाने लगे। आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया उससे उनका मकसद साफ था कि मौत के घाट ही उतारना है।

विज्ञापन
Innocent child becoming unconscious remembering mother in Gorakhpur
कुसुम की हत्या के आरोपी में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के सिकरीगंज में पिटाई से लहूलुहान मां को देखकर 10 साल का बेटा चीख रहा था, वह बार-बार आरोपियों के सामने गुहार लगा रहा था कि उसकी मां को छोड़ दे, लेकिन किसी को तरस नहीं आया और न ही कोई बचाने के लिए आगे आया। एक रिश्तेदार के पहुंचने के बाद घायल अस्पताल पहुंचे और शायद इसी देरी की वजह से मां कुसुम की मौत हो गई। मां को याद कर वह बेसुध हो जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को भी मां की चिता देखकर मासूम दहाड़े मारने लगा था। पिता किसी तरह से उसे संभाल रहे हैं तो रिश्तेदार उसे दूसरी बातों में उलझा कर शांत कराए, लेकिन वह सिर्फ मां को ही खोज कर बेसुध हो जा रहा था। उसकी हालत देखकर सबकी आंखें नम हो गईं थीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,10 साल के बेटे सचिन के साथ ही पहले वारदात की कोशिश की गई और फिर उसे बचाने के लिए आई मां कुसुम और बाबा रामजी पर हमलावर लाठियां बरसाने लगे। आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया उससे उनका मकसद साफ था कि मौत के घाट ही उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हद तो यह है कि मारपीट होता देख कोई बचाव के लिए आगे नहीं आया और न ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह घायल राम जी ने ही अपने दामाद को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मां की मौत से बेटा सदमे में है, उसे किसी तरह से उसकी बुआ संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed