{"_id":"6859a8be826594115c0f5f93","slug":"husband-accused-of-dowry-murder-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-980332-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोपी राहुल गुप्ता को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक जून को विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी थी।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड नंबर 05 उनवल निवासी राहुल गुप्ता पर दहेज के लिए पत्नी नंदनी उर्फ किरण को आए दिन प्रताड़ित करता था। नंदनी के पिता संतकबीरनगर के खलीलाबाद के काजीपुर तेली टोला वार्ड नंबर छह मगहर निवासी विष्णुदयाल गुप्ता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। मामले में पति के साथ सास कुसुम देवी, ससुर रामनरेश गुप्ता व ननद साधना के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था।