{"_id":"663fe812c73a12ebfa0ec124","slug":"humidity-increased-due-to-lack-of-rain-temperature-increased-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-554548-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला के जोखिम वाले जगहों पर 31 तक करा लें पक्का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला के जोखिम वाले जगहों पर 31 तक करा लें पक्का काम
विज्ञापन
फोटो-
गोड़धोइया नाला : जोखिम वाले जगहों पर 31 तक करा लें पक्का काम
300 मीटर तक नाला से हटा मलबा, बरसात के पहले सफाई के निर्देश
अधिकारियों ने नाला के किनारे पैदल चलकर ने देखी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जल निगम के अधिकारियों ने शनिवार को गोड़धोइया नाला के किनारे पैदल चलकर संवदेनशील स्थानों काे देखा। अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह ने निर्देश दिया कि गोड़धोइया नाला के किनारे, जहां बरसात के मौसम में जोखिम है, उन स्थानों पर 31 मई से पहले पक्का काम पूरा करा लें। नाले की सफाई की जानी चाहिए, ताकि बरसात में पानी निकलने में समस्याएं न आएं।
गोड़धोइया नाला की सफाई शुरू की गई है। शनिवार को दो दिन में 300 मीटर नाला साफ हुआ है। नाला सफाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सहायक अभियंता वीनस चौधरी ने बताया कि गोड़धोइया नाले की सफाई में लांग बूम की दो पोकलेन लगाई गई है, जबकि दो पोकलेन मुरादाबाद से मंगाई जा रही है। दो दिन बाद चार मशीनों से सफाई की जाएगी।
-- -
रजिस्ट्री के बारे में एलआईयू की पूछताछ
बशारतपुर क्षेत्र के राजनगर में राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को एलआईयू के लोगाें ने उनसे बातचीत की। उन्हें बता दिया कि मकान की रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में नहीं करना चाहते हैं। नाला निर्माण के दौरान मकान में आई दरार की मरम्मत के लिए सहयोग की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने उनसे दरार वाले मकान में नहीं रहने की बात कही है ताकि कोई हादसे की आशंका न रहे।