फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Howrah-Kathgodam baagh special will run till January two

दो जनवरी तक चलेगी हावड़ा-काठगोदाम बाघ स्पेशल

Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Howrah-Kathgodam baagh special will run till January two
दो जनवरी तक चलेगी हावड़ा-काठगोदाम बाघ स्पेशल
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बाघ स्पेशल को दो जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

03019 हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल एक से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन हावड़ा से रात 9.45 बजे चलकर दूसरे दिन दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर से शाम 6 बजे छूटकर, गोंडा, बाराबंकी से तीसरे दिन लखनऊ, बरेली, रूद्रपुर सिटी, हल्द्वानी के रास्ते काठगोदाम सुबह 9 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 03 दिसंबर से 02 जनवरी तक प्रतिदिन काठगोदाम से रात 9.50 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 12.45 बजे छूटकर तीसरे दिन हावड़ा दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed