{"_id":"6452be350b0d8b98700dec18","slug":"how-to-perform-haj-will-be-told-through-3d-animation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-151032-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थ्रीडी एनिमेशन से बताया जाएगा हज करने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थ्रीडी एनिमेशन से बताया जाएगा हज करने का तरीका
Thu, 04 May 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 04 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तहरीक दावते इस्लामी इंडिया की ओर से छह मई को सुबह 10 से शाम शाम बजे तक मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पुरुष व महिला हज यात्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण हाजी मो. आजम अत्तारी देंगे। हज व उमरा से संबंधित सभी अरकान थ्रीडी एनिमेशन के माध्यम से सिखाया जाएगा।
यह जानकारी तहरीक के जिम्मेदार मो. फरहान अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि हर साल तहरीक जिले के सैकड़ों हज यात्रियों को प्रशिक्षित करती है। तहरीक द्वारा हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है।
वसीउल्लाह अत्तारी ने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल से करीब 1577 लोग पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार गोरखपुर के करीब 332 लोग हज करेंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल से 847 पुरुष व 730 महिलाएं हज करेंगी।
विज्ञापन
उप्र राज्य हज समिति की सूची के मुताबिक, गोरखपुर मंडल के 665 व बस्ती मंडल के 912 लोग पवित्र हज के तमाम अरकान अदा करेंगे। गोरखपुर के 332, महराजगंज के 169, देवरिया के 73, कुशीनगर के 91, बस्ती के 155, संतकबीरनगर के 292 व सिद्धार्थनगर के 465 लोग पवित्र हज के अरकान को पूरा करेंगे। सबसे अधिक हज यात्री सिद्धार्थनगर व सबसे कम हज यात्री देवरिया जिले से हैं।