फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   How did the bullet happen? Police trying to solve the mystery.

Gorakhpur News: कैसे लगी गोली, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 08 Dec 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
How did the bullet happen? Police trying to solve the mystery.
- गोला में युवक को गोली लगने के मामले में तीन हिरासत में
विज्ञापन

- घटनास्थल पर खून नहीं मिलने की वजह से संदिग्ध मान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के डड़वापार में बुधवार रात संदिग्ध हाल में घायल युवक को गोली किसी ने मारी है या फिर कोई बड़ी साजिश है, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि घायल अमित यादव ने अपने पड़ोसी को गोली मारी थी और उसमें हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। उसे गोली लगने के पीछे पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका है।
पुलिस को मौके पर खून के निशान भी नहीं मिले, जो संभव नहीं है। यही वजह है कि पुलिस एक-एक साक्ष्य से कड़ी जोड़ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डड़वापार निवासी अमित यादव बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया था। बताया गया कि गोली से घायल हुआ है। उसके कमर में बाईं तरफ गोली लगी लगी। घटना की सूचना पुलिस को देकर परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अमित ने बताया है कि वह रात में नौ बजे अपने दोस्त के घर से अकेले बाइक से लौट रहा था। कुंता देवी विद्यालय के पास पहुंचा तो ब्रेकर पर उसकी बाइक धीमी हुई। तभी वहां पहले से मौजूद उसके चाचा हरिहर व राजनाथ के साथ तीन-चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया।
वह बाइक लेकर गिर गया। हरिहर ने तमंचा सटाकर गोली मारना चाहा। लेकिन उसने तमंचा पकड़ लिया जिसे गोली उसके कमर में लगी। जान बचाने के लिए बगल में स्थित चाचा जीत नारायण के किराने की दुकान की ओर भागा। गोली आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो हमलावर भाग गए। लेकिन, मौके पर खून के निशान न मिलने की वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
0000
चचेरी बहन पर हमले का आरोपी है अमित
घायल अमित पर चचेरी बहन रिंकू पुत्री राजनाथ को गोली मारने का आरोप है। उसके पिता राम अयोध्या पांच भाई हैं। वह अपने पिता की संतानों में सबसे छोटा है। जमीन के विवाद को लेकर वर्ष 2021 में विवाद होने पर रिंकू को गोली लगी थी। इस मामले में करीब दो साल बाद अमित जमानत पर जेल से छूटा है। बीते मंगलवार को इस केस में गवाही थी। इसमें रिंकू की अंतिम गवाही हुई है। जबकि हरिहर की पत्नी मुख्य गवाह हैं। मकान बनवाने के लिए हरिहर ने सामान मंगाया था। विवाद के बाद मकान का काम अधूरा रह गया। उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी तय कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि किसी ने ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। आसपास के गांवों में आई बारात में पटाखा छूटने से लोग गोली का अंदाजा नहीं लगा सके।

0000
कोट
घायल अमित यादव पड़ोसी को गोली मारने का आरोपी है। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं। गोली कैसे लगी है, इसकी जांच पुलिस कर रही है। इसमें साजिश की भी आशंका है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed