{"_id":"64fec7181aa428789a0b55e8","slug":"housing-for-ayush-university-employees-will-be-built-this-month-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: इसी महीने बन जाएगा आयुष विवि के कर्मचारियों का आवास, 61 प्रतिशत कार्य हो चुका है पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: इसी महीने बन जाएगा आयुष विवि के कर्मचारियों का आवास, 61 प्रतिशत कार्य हो चुका है पूरा
Mon, 11 Sep 2023 01:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:23 PM IST
सार
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी संचालन फैसलिटी सेंटर में हो रहा है। अभी आठ डॉक्टर यहां आयुर्वेद, युनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विधि से उपचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य सुस्त है।
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय का चल रहा है निर्माण कार्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में भटहट के पिपरी में 220 करोड़ रुपये से बन रहे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का अब तक 61 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसी महीने कर्मचारियों के आवास, हॉस्टल और गेस्ट हाऊस का कार्य भी पूरा हो जाएगा। शेष कार्यों को भी फरवरी तक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने किया था। निर्माण कार्य सितंबर 2023 में पूरा होना था। बीते 14 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री ने इसका निरीक्षण किया तो लगभग 53 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया था। मंत्री ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य जल्दी से जल्दी पूरा कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नजरअंदाज करना पड़ा भारी: छेड़खानी पर जब भी बेटियों ने साधी चुप्पी तो गंवानी पड़ी जान, कई उदाहरण हैं यहां
विज्ञापन
अब निर्माण कार्य करा रही कंपनी का पूरा जोर पहले आवासीय परिसर पर है। क्योंकि यहां पढ़ाई, इलाज आदि शुरू करने से पहले कर्मचारियों, डॉक्टरों के आवास और छात्र-छात्राओं के हॉस्टल को तैयार करना जरूरी है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य करा रही कंपनी पर देरी के चलते जुर्माना भी लगाया जा गया है।
फैसलिटी सेंटर में चल रही है ओपीडी
महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी संचालन फैसलिटी सेंटर में हो रहा है। अभी आठ डॉक्टर यहां आयुर्वेद, युनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विधि से उपचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य सुस्त है। यहां होने वाली बीएचएमएस और बीएएमएस की पढ़ाई से पहले अस्पताल का संचालन जरूरी होगा।