फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Houses built without a map can also be legalized

बिना मानचित्र के बने मकान भी करा सकेंगे वैध

Sun, 08 Aug 2021 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Houses built without a map can also be legalized
बिना मानचित्र के बने मकान भी करा सकेंगे वैध
विज्ञापन

गोरखपुर। जीडीए क्षेत्र में बिना मानचित्र पास कराए बने मकान भी वैध कराए जा सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शमन प्रक्रिया के तहत इसका मौका देगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह की इस पहल से जहां बड़ी संख्या में आम आदमी को राहत मिलेगी वहीं प्राधिकरण की भी आय बढ़ेगी।
शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बैठक कर यह जानकारी दी। साथ ही शमन के मामलों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निस्तारण धीमा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी जोन के अवर अभियंता, सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्रों में अवैध रूप से निर्मित भवनों के स्वामियों को शमन कराने के लिए नोटिस जारी करें। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि कम से कम दो शमन पत्रावलियों को निस्तारण के लिए जीडीए के सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

सूची बनाने के लिए गठित हुई कमेटी
अवैध मकानों की सूची बनाने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष ने जोनवार एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सहायक अभियंता व अवर अभियंता शामिल किए गए हैं। वे अपने जोन में नवनिर्मित अवैध मकानों की सूची बनाएंगे और उसे सचिव एवं उपाध्यक्ष को उपलब्ध कराएंगे। उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उनसे मुलाकात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर फहर उठा तिरंगा
गोरखपुर। नौकायन केंद्र पर लगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा डोर ढीली होने की वजह से झुक गया था। जीडीए उपाध्यक्ष ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने तिरंगे को ठीक कराकर उसे दोबारा फहराया। उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि नया सवेरा योजना में लगा तिरंगा गर्व का प्रतीक है। जैसे ही इसके झुके होने की सूचना मिली, तुरंत ठीक करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed