{"_id":"65d51cd267b0eb029b0d0194","slug":"hottest-tuesdaytemperature-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-473631-2024-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सबसे गर्म मंगलवार...तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सबसे गर्म मंगलवार...तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस
Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:12 AM IST
सार
गोरखपुर में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को गोरखपुर व आसपास जिलों में नहीं दिखा।
विज्ञापन
गर्म मौसम
- फोटो : demo pics
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को गोरखपुर व आसपास जिलों में नहीं दिखा। मंगलवार फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाए रहने व बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। यह सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। वहीं दिन में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन