फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hotel Industry Business worth 200 crores affected due to corona in Gorakhpur

गोरखपुर: होटल इंडस्ट्री पर कोरोना का 'कहर', 200 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित

Mon, 31 May 2021 12:27 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 12:27 PM IST
सार

शहर में छोटे-बड़े कुल 150 होटल, रेस्टोरेंट, 21 मार्च के बाद से लगन हुई शुरू, इसके बाद लॉकडाउन लगा, लगभग सभी बुकिंग हुई निरस्त

विज्ञापन
Hotel Industry Business worth 200 crores affected due to corona in Gorakhpur
होटल। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण लॉकडाउन ने गोरखपुर शहर की होटल इंडस्ट्री को बड़ी चोट दी है। दूसरी लहर में शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट बंद पड़े हैं। कॉरपोरेट की मीटिंग हो या शादी की बुकिंग, सभी कैसिंल हो चुके हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। होटल एसोसिएसशन के पदाधिकारियों के मुताबिक सब कुछ बंद होने के बाद भी उन्हें होटल के वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन का सर चार्ज के साथ बिल का भुगतान करना ही पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इसमें छूट दिए जाने की मांग भी की।

विज्ञापन


बीते वर्ष की तरह इस बार भी कोरोना ने होटल उद्योग को जबरदस्त झटका दिया है। पिछले डेढ़ माह में होटल उद्योग को करीब दो सौ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 21 मार्च के बाद से ही कोरोना के बढ़ते खौफ और लगातार लाकडाउन लगाए जाने के चलते शहर के विभिन्न होटलों में होने वाली सारी शादियां रद्द हो गईं। मई में लगभग 16 से ज्यादा तिथियों पर बुकिंग थी।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए दो मई से ही सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। इसके बाद सभी बुकिंग निरस्त हो गईं। इसके अलावा होटलों में बड़ी संख्या में वाणिज्यिक व औद्योगिक मामलों को लेकर बुकिंग की जाती थी। साथ ही शासकीय कार्यक्रमों को भी कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया। होटल कारोबारियों का कहना है कि इसकी वजह से पहले से ही कर्ज में डूबे होटलों की हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में अधिक किराए में चलने वाले रेस्टारेंट व अन्य क्लब बंद हो सकते हैं। क्योंकि कोरोना का प्रभाव काफी बढ़ता जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल होटलों की हालत और खराब हुई है। बताया कि अभी कोरोना की कई और वेव आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हालत काफी खराब हो जाएगी। संवाद

 

25 लोगों की बाध्यता हुई तो बाकी बुकिंग भी कैंसिल

शहर के होटलों में शादी या अन्य गतिविधियों में 25 से कम लोगों की बाध्यता होने के बाद लोगों ने बची बुकिंग भी कैंसिल कर दी और अपने घर में ही शादी की तैयारी कर रहे हैं। या फिर आगे के लिए शादी टाल चुके हैं।

बिजली बिल में सरकार दिलाए छूट
शहर में होटलों और रेस्टोंरेंट में वाणिज्यिक श्रेणी के बिजली कनेक्शन लगे हैं। इनका सरचार्ज काफी अधिक होता है। होटल बंद होने के बाद भी इनका भुगतान महीने में करना होता है। इसके साथ ही बिजली बिल भी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन्हें बिजली बिल पर सरचार्ज में छूट देने के साथ बिल में भी छूट दी जाए। जिससे नुकसान को कुछ हद तक इंडस्ट्री से जुड़े लोग झेल सकें।

होटल एसोसिएशन के सचिव अचिंत्य लाहिणी ने कहा कि शहर के छोटे-बड़े सभी होटल-रेस्टोरेंट बंद हैं। शादियों की बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं। कारपोरेट बुकिंग का भी यही हाल है। लॉकडाउन से होटल इंडस्ट्री को बहुत नुकसान पहुंचा है। हजारों लोगों पर संकट है। इस नुकसान से उबरने में समय लगेगा।

रंगरेजा के निदेशक सुप्रिया द्विवेदी ने बताया कि जब से कोरोना महामारी का दौर शुरू हुआ है सबसे ज्यादा प्रभाव होटल इंडस्ट्रीज पर पड़ा है। कोरोना की जो दूसरी लहर में होटल व्यवसाय ठप पड़ गया है। लगभग सभी शादियों की तारीख आगे बढ़ गई है या कैंसिल कर दी है, जिससे होटल इंडस्ट्री को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed