{"_id":"66959f6e5a4b0c7f2c0392c4","slug":"hostel-fee-increased-in-ddu-students-demonstrated-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-622103-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में बढ़ गया छात्रावास शुल्क... विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में बढ़ गया छात्रावास शुल्क... विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 16 Jul 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो
विश्वविद्यालय ने 56 हजार तक कर दी हॉस्टल फीस
परेशान विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रावास का शुल्क बढ़ने पर सोमवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। नाराज विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना दिया। मांग की कि छात्रावास के बढ़े शुल्क को वापस लिया जाए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद कुलपति ने विद्यार्थियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना।
विश्वविद्यालय में पुराने विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस बार मेस का भी संचालन होगा। इस वजह से 36 हजार रुपये मेस का शुल्क लिया जा रहा है। इसके साथ ही कॉशन मनी, बिजली बिल और रूम के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है।
छात्रावासियों ने किया घेराव
छात्रावासियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया और कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता तोष निधि त्रिपाठी ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रावासों में शुल्क की भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क वृद्धि को कम नहीं किया तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने कहा कि पुरुष और महिला छात्रावास में की गई फीस वृद्धि को भी वापस किया जाए। इसके साथ ही पिछले साल की मेस फीस तत्काल वापस की जाए। इस दौरान अंकित वर्मा, मोहित मिश्र, शशि द्विवेदी, आयुष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एनसी छात्रावास जल्द खाली कराएं: एबीवीपी
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में शुल्क वृद्धि, मेस के नियमित संचालन, कक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन, नाथ चंद्रावत छात्रावास को पीएसी से खाली करा के छात्रों को आवंटित करने संबंधी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा। प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि स्नातक के विद्यार्थियों के लिए आवंटित होने वाले नाथ चंद्रावत छात्रावास को पीएसी से खाली करा छात्रों को आवंटित होना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व में मेस सहित छात्रावास का शुल्क दो किस्तों में जमा कराया जाता था, इस वर्ष से एक बार में ही पूर्ण शुल्क जमा कराया जा रहा है, जो छात्रों के लिए परेशानी बन चुका है जिसे कम से कम दो किस्तों में जमा कराया जाए। छात्रावास का बढ़ा शुल्क भी वापस लिया जाए। इस दौरान इकाई मंत्री आदित्य प्रताप सिंह, सौम्या गुप्ता, अर्पित कसौधन, अनुराग मिश्र, अवनीश राय मानस, चंद्रपाल सिंह यादव, शुभम गोविंद राव आदि मौजूद रहे।