फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospital operator tries to extort money by claiming to be a senior government official

Gorakhpur News: शासन का बड़ा अधिकारी बता अस्पताल संचालक वसूली की कोशिश

Mon, 02 Mar 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator tries to extort money by claiming to be a senior government official
- संचालक का दावा - व्हाट्सएप कॉल पर मांगे गए रुपये, आज करेंगे शिकायत-सीएमओ बोले-एक अन्य मामले में आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में दी गई तहरीर
विज्ञापन




गोरखपुर। खुद को शासन स्तर का एक अधिकारी बताकर सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल के संचालक राजेश राय से रुपये वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को संचालक के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कई बार व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक बड़ा अधिकारी बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग की और सीएमओ कार्यालय परिसर में बुलाया। हालांकि, संचालक ने इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की है।


न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से कई मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं थीं। मामले की जांच मजिस्ट्रेट और सीएमओ स्तर से की गई थी। 28 फरवरी को जांच पूरी होने के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इसी कार्रवाई का हवाला देकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को शासन स्तर का बड़ा अफसर बताकर रुपये मांगे। हालांकि, इस संबंध में संचालक ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। संचालक राजेश राय ने रुपये मांगने की बात स्वीकार की और कहा कि सोमवार को शिकायत करेंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि अस्पताल संचालक से रुपये मांगने का मामला अब तक उनके सामने नहीं आया है। लेकिन हमारे कार्यालय के नाम पर पैसे मांगने के एक अन्य मामले में आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी गई है। उच्च अधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed