फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospital operator attacked in Gorakhpur when extortion money of ten lakhs not given

गोरखपुर: दस लाख की रंगदारी न देने पर अस्पताल के संचालक पर हमला, काट दीं अंगुलियां

Mon, 19 Jul 2021 08:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 08:03 AM IST
सार

  • हमलावरों ने किया सिर पर प्रहार, बाएं हाथ की दो अंगुलियां काटीं
  • तरकुलहा के पास रविवार देर रात हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Hospital operator attacked in Gorakhpur when extortion money of ten lakhs not given
घायल अस्पताल संचालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दस लाख की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने रविवार देर रात न्यू अर्पित हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर प्रदीप कुमार पर तरकुलहा के पास हमला कर दिया। प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई है। बाएं हाथ की दो अंगुलियों को काट दिया गया है। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उनके चालक की भी पिटाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिलुआताल थाना क्षेत्र के रेल विहार कॉलोनी करीम नगर निवासी प्रदीप कुमार न्यू अर्पित हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर हैं। उनके मैनेजर नितिन सिंह ने बताया कि प्रदीप से कई दिनों से दस लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी, लेकिन वह पैसा देने से इनकार कर रहे थे। बकौल नितिन रविवार शाम साढ़े चार बजे प्रदीप कार से तरकुलहा मंदिर गए थे। उनके साथ ड्राइवर राजा और हास्पिटल का स्टाफ छोटू सिंह थे। रात में लौटते समय, चार पहिया गाड़ी से आए हमलावरों ने तरकुलहा मोड़ पर ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


ड्राइवर को पीट कर भगाने के बाद हमलावरों ने प्रदीप की पिटाई की। बाएं हाथ की दो अंगुलियां काट दी। सिर पर चोट मारी। हास्पिटल के कर्मचारियों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया। चिलुआताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बयान लेने के बाद प्रदीप के भाई को केस दर्ज कराने के लिए चौरीचौरा थाने भेजा। प्रदीप ने बताया कि रंगदारी के लिए जब भी फोन आता तो लगता कि कोई मजाक कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि चौरीचौरा और चिलुआताल पुलिस को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। पहली नजर में मामला मारपीट का लग रहा है। रंगदारी की पहले से कोई सूचना नहीं दी थी। आरोपितों को पकड़ने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed