फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospital operator and his son arrested for stealing medicines from a medical store.

Gorakhpur News: मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी के मामले में अस्पताल संचालक और उसका बेटा गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator and his son arrested for stealing medicines from a medical store.
भगवानपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या-19 स्थित दवा की दुकान में दीवार काटकर की गई चोरी की घटना का पीपीगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में निजी अस्पताल संचालक और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दवा की होलसेल दुकान के संचालक प्रवीण जायसवाल 20 दिन से बाहर गए थे। इसके कारण दुकान बंद थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे जब वह दुकान पहुंचे और शटर खोला तो देखा कि दुकान के पीछे की दीवार काटी गई है और अंदर रखा सामान गायब है। जांच के दौरान पता चला कि दुकान से सटी हुई बिना पंजीकरण संचालित बताए जा रहे किरन आई हॉस्पिटल के एक कमरे में चोरी का सामान और काटी गई दीवार का मलबा छिपाकर रखा गया था। प्रवीण जायसवाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अस्पताल संचालक जयप्रकाश धर दुबे एवं भास्कर दुबे, निवासी ग्राम गूरम, थाना कैंपियरगंज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed