फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hospital in agitation

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों में हाथापाई

Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
hospital in agitation
मेडिकल कालेज। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में रविवार की शाम करीब सात बजे जूनियर डॉक्टर और तीमारदार के बीच हाथापाई हो गई। तीमारदार का आरोप है कि वार्ड में भर्ती भाई का ऑपरेशन टलने का कारण पूछने पर जूनियर डॉक्टर ने पिटाई कर दी। वहीं वार्ड में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट की घटना से इंकार करते हुए आरोप लगाया कि मरीज के साथ आया तीमारदार नशे में था। उसने एक महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तीमारदार चला गया था।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले का मलौली निवासी जितेंद्र (30) करीब दस दिनों पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे और परिजनों ने उन्हें हड्डी रोग विभाग के वार्ड नंबर 3 में भर्ती कराया गया था। रविवार को जितेंद्र के पैर का ऑपरेशन होना था। लेकिन शाम को बताया गया कि ऑपरेशन नहीं हो पाएगा। जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र का कहना है कि वह जूनियर डाक्टर से जब यह पूछने गया था कि ऑपरेशन क्यों टल गया, इसी बात को लेकर उखड़ गए और पिटाई कर दी। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि महिला जूनियर डॉक्टर ने नशे में धुत एक तीमारदार द्वारा वार्ड में हंगामा करने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो सब शांत हो चुका था। दोनों पक्ष में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

वर्जन
जिस ऑपरेशन थियेटर में संतकबीरनगर के मरीज का ऑपरेशन होना था, उसमें पहले से किसी अन्य का ऑपरेशन चल रहा था। व्यवस्था नहीं बन पाने के चलते ऑपरेशन टाल दिया गया। इस बात पर घरवाले नाराज होकर एक महिला चिकित्सक से उलझ गए। डॉक्टरों ने समझा बुझाकर वापस कर दिया। किसी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पवन प्रधान, विभागाध्यक्ष हड्डी रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed