{"_id":"5ee4733eb8b8c16488230af2","slug":"horticulture-department-wall-and-mohaddipur-police-station-will-be-broken-for-road-widening","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस खास वजह से तोड़ी जाएगी मोहद्दीपुर पुलिस चौकी, ढहाई जाएगी उद्यान विभाग की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस खास वजह से तोड़ी जाएगी मोहद्दीपुर पुलिस चौकी, ढहाई जाएगी उद्यान विभाग की दीवार
Sat, 13 Jun 2020 12:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:03 PM IST
सार
- सड़क चौड़ीकरण के लिए टूटेगी पुलिस चौकी
- जाम की समस्या से निजात मिलेगी
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहद्दीपुर चौराहा और उसके आसपास की सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए मोहद्दीपुर पुलिस चौकी भी तोड़ी जाएगी। उद्यान विभाग की दीवार ढहाकर सड़क चौड़ी की जानी है। इससे जाम की विकट समस्या कम हो जाएगी। यह काम 10 दिन में शुरू होगा। इस पर 494 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौराहे पर जाम की विकट समस्या रहती है। होटल और मॉल के साथ ही वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ही चौराहा और सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला हुआ। मोहद्दीपुर पुलिस चौकी तोड़ने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को मिली है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी का निर्माण मोहद्दीपुर में ही कुछ पीछे होगा। सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण के दौरान तीनों तरफ से 150-150 मीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। चार फाटक से मोहद्दीपुर की ओर जाने वाली सड़क दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी होगी।
विज्ञापन
तीन ओर की सड़कें पहले ही फोरलेन बनाई जा रही हैं। इसकी वजह से ही चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की गई। अब मोहद्दीपुर में व्यवस्थित तरीके से गोलंबर बनाया जाएगा। इसके बाद जाम की स्थिति नहीं रहेगी।