फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Horrific road accident in Nepal near the Siddharthnagar border; 6 dead, ten injured.

नेपाल के एस मोड़ पर बड़ा हादसा: नाले में पलटी बस, छह की मौत और दस घायल; नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी गाड़ी

Sat, 03 Oct 2026 11:52 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 11:52 AM IST
सार

नेपाल के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले के विनयी त्रिवेणी-2 एस मोड़ पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। बस में चालक समेत कुल लोग 18 सवार थे। इनमें 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि लोग 10 घायल हो गए। गाड़ी में सवार दो अन्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Horrific road accident in Nepal near the Siddharthnagar border; 6 dead, ten injured.
नेपाल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले के विनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत 18 लोग सवार थे। दो यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नेपालगंज से काठमांडू जा रही प्रदेश-3-01-006 ख 1553 नंबर की बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एस मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक के नियंत्रण खो देने से बस सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में जाजरकोट के भेरीगंगा नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुंग खत्री की मौत की पुष्टि हुई है। पांच अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में गोरखा 9 निवासी 30 वर्षीय हरिशरण थापा, अछाम मंगलसेन नगरपालिका-6 निवासी 28 वर्षीय तेजेन्द्रप्रसाद भंडारी, बर्दिया ठाकुरबाबा नगरपालिका-1 निवासी 20 वर्षीय आकृति, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-5 निवासी 32 वर्षीय पवन बुढा, बर्दिया राजापुर नगरपालिका-9 निवासी 28 वर्षीय संजय थारू, बाजुरा स्वामीकार्तिक गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय प्रेम बम, ललितपुर कुञ्जयसोम गांवपालिका-5 निवासी 29 वर्षीय अनोज खत्री, बर्दिया बाँसगढी नगरपालिका-7 निवासी 36 वर्षीय लालबहादुर कार्की, बांके नेपालगंज उपमहानगरपालिका-16 निवासी 48 वर्षीय अस्लाम भगवान और सल्यान वनगाड कुपिण्डे नगरपालिका-1 निवासी 21 वर्षीय अनिल बुढाथोकी शामिल हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक थमनसिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed