फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hooliganism act on raw liquor businessmen, gangster: SSP

एसएसपी बोले, कच्ची शराब के धंधेबाजों पर लगाएं गुंडा एक्ट

Sat, 10 Oct 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism act on raw liquor businessmen, gangster: SSP
कच्ची शराब के धंधेबाजों पर लगाएं गुंडा एक्ट, गैंगस्टर : एसएसपी
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में कच्ची शराब पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करें। कच्ची शराब का धंधा हर हाल में बंद होना चाहिए। उन्होंनें मॉनिटरिंग के लिए एसपी लाइंस को नोडल अफसर बनाया है।
पंचायत चुनाव के करीब आते ही कच्ची शराब की भट्ठियां तेजी से धधकने लगती हैं। पिछली बार पंचायत चुनाव के दौरान गुलरिहा इलाके में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यही वजह है कि कच्ची शराब के धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने सभी थानेदारों को सचेत कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा है कि समय रहते कार्रवाई कर ली जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी ना होने पाए। उन्होंने यह भी कहा है कि हर थाने में सूची बना ली जाए कि उनके इलाके में कौन-कौन से गांव ऐसे हैं, जहां पर शराब का धंधा जोरों पर होता है। अभियान चलाकर कार्रवाई करें। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed