फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Honeytrap in Gorakhpur, She was threatening the document writer and demanding Rs 4 lakh, case registered

Gorakhpur News: हनीट्रैप- दस्तावेज लेखक को धमकी देकर मांग रही थी चार लाख रुपये, दे चुके थे डेढ लाख; केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 10:26 AM IST
सार

राजघाट क्षेत्र के रहने वाले दस्तावेज लेखक ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को बताया कि दो वर्ष पहले मधुबाला नाम की महिला उनके परिचित दुर्गेश के साथ चेंबर में पहुंची। उसने बताया कि पति से तलाक हो चुका है, मायके वाले भी मदद नहीं करते हैं। जीविका चलाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत है।

विज्ञापन
Honeytrap in Gorakhpur, She was threatening the document writer and demanding Rs 4 lakh, case registered
सीओ कैंट अंशिका वर्मा द्वारा कराई जांच में आरोप की पुष्टि हाेने पर केस दर्ज हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस्तावेज लेखक को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ कैंट को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


राजघाट क्षेत्र के रहने वाले दस्तावेज लेखक ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को बताया कि दो वर्ष पहले मधुबाला नाम की महिला उनके परिचित दुर्गेश के साथ चेंबर में पहुंची। उसने बताया कि पति से तलाक हो चुका है, मायके वाले भी मदद नहीं करते हैं।
विज्ञापन


जीविका चलाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत है। दुर्गेश के आग्रह पर सहायक के रूप में उन्होंने मधुबाला को नौकरी पर रख लिया। कुछ दिन बाद वह समस्या बताकर आए दिन 500- 1000 रुपये मांगने लगी। खुद को अकेला बताकर फोन पर चैटिंग भी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंख खराब होने की जानकारी देकर नेपाल के भैरहवा में आपरेशन कराने के लिए कहा तो उसे अपने साथ वहां ले गए और उपचार कराया। लौटने के बाद मधुबाला रुपये मांगने लगी और कहा कि न देने पर दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर जेल भेजवा देगी।

बदनामी के डर से उन्होंने डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह चार लाख रुपये और मांगने लगी। चेंबर में बैठने से रोका तो डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। इसकी जानकारी दस्तावेज लेखक की पत्नी व साले को जानकारी हुई तो वह उन्हें साथ लेकर एसएसपी के पास पहुंचे।


एसएसपी को उन्होंने काल रिकार्डिंग और धमकी भरे मैसेज व अन्य सबूत दिखाए, जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ कैंट अंशिका वर्मा को सौंपी। जांच में आरोप की पुष्टि हाेने पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed