फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Home quarantine has been given to 42856 people: CMO

42856 लोगों को दी गई है होम क्वारंटीन की सलाहः सीएमओ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine has been given to 42856 people: CMO
42856 लोगों को दी गई है होम क्वारंटीन की सलाहः सीएमओ 126 मेडिकल टीमें कर रही है काम  आइसोलेशन और होम क्वरंटीन के अंतर को भी बताया  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। कोरोना महामारी के बीच आइसोलेशन और क्वारंटीन शब्द बड़ी तेजी से आए हैं। इन दोनों शब्दों को सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने स्पष्ट करते हुए बताया है कि जिले में 42856 लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। इसके लिए 126 स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही है। जबकि अब तक किसी को भी आइसोलेट की सलाह नहीं दी गई है।  सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को क्वारंटीन की सलाह देता है जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हो। बताया कि सेंटर पर क्वारंटाइन के दौरान संबंधित व्यक्ति को भी 14 दिन तक देखभाल में रखा जाता है। बताया कि आइसोलेशन उस व्यक्ति को किया जाता है जो कोरोना वायरस संक्रमित हो जाता है और उसके संक्रमण होने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा कर की जाती है। आइसोलेशन के दौरान उन्हें पूरी तरह की सुविधा दी जाती है उनका ख्याल रखा जाता है और साथ ही उन्हें सभी प्रकार की दवाइयां देकर स्वस्थ करने की प्रक्रिया 14 दिन तक अपनाई जाती है। आइसोलेशन वार्ड घर से दूर किसी एकांत स्थान व अमूमन अस्पताल में ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed