फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Holi will be celebrated in Gorakhnath temple in the presence of CM in

Gorakhpur: सीएम की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर में मनेगी होली, लोक गायक राकेश श्रीवास्तव देंगे प्रस्तुति

Sun, 05 Mar 2023 09:40 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Mar 2023 09:40 AM IST
सार

योगी कमलनाथ ने बताया की होली के दिन शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Holi will be celebrated in Gorakhnath temple in the presence of CM in
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर में सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ मार्च को धूमधाम से होलिकोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लोक गायक राकेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ फगुआ गीतों की प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मठ के पुरोहित रामानुज त्रिपाठी ‘वैदिक’ के अनुसार, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि दिन सोमवार छह मार्च को दिन में तीन बजकर 56 मिनट से रात्रि चार बजकर 48 मिनट तक भद्रा रहेगी। रात्रि चार बजकर 48 के बाद भद्रा समाप्त हो रही है। भद्रा के बाद और सूर्योदय से पहले होलिका दहन करना उत्तम है।

विज्ञापन

 

इसलिए होलिकोत्सव ‘प्राप्ते मधुमासेतु प्रतिप दुदीते रवौ’ के अनुसार चैत्रमास कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा दिन बुधवार को होली महापर्व मनाया जाएगा। योगी कमलनाथ ने बताया की होली के दिन शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed