{"_id":"5e626f478ebc3ef3f60e5635","slug":"holi-2020-special-fagunotsav-celebrated-in-ram-janaki-temple-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जानकी मंदिर में मना फागुनोत्सव, श्याम गुणगान के बीच खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जानकी मंदिर में मना फागुनोत्सव, श्याम गुणगान के बीच खेली फूलों की होली
Fri, 06 Mar 2020 09:11 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
holi celebration
- फोटो : अमर उजाला
श्री श्याम प्रभु एवं राणी सती दादी ट्रस्ट की ओर से सुमेर सागर स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार को फागुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने श्याम गुणगान के बीच फूलों की होली खेल जमकर मस्ती की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल एवं रीता अग्रवाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। ज्योति के प्रज्ज्वलन के बाद मंदिर परिसर श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद भजन गायक गोपाल पांडेय ने गजानन सरकार पधारो होली उत्सव में... गीत गाकर फागुनोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद मंदिर में छुप गयो होली खेलन से डरता सांवरों..., मेरे खो गयो बाजूबंद होली खेलन में... आदि होली गीतों पर लोग जमकर झूमे। इसके बाद मां दुर्गा एवं राणी सती दादी के भजनों को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। इस अवसर पर पुष्पा, कृष्णा, संगीता, अनिता, उषा, सुनीता, ममता, किरन बंका, सुमित्रा, सुमन, मंजू, सुरेका, पूनम, आशा रुंगटा, मीना अग्रवाल, शंकर लाल, सुरेश गोयल, कन्हैया, पवन, मुरारी लाल, बीएल सराफ, राकेश गोयल, सुनील गोयल, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।