फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hockey: Varanasi, Gorakhpur, Bijnor and Lucknow registered one-sided victories

हॉकी: वाराणसी, गोरखपुर, बिजनौर और लखनऊ ने दर्ज की एकतरफा जीत

Tue, 19 Mar 2024 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Varanasi, Gorakhpur, Bijnor and Lucknow registered one-sided victories
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज के मैदान में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेशस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन




प्रदेश के विभिन्न मंडलों से 10 टीमें कर रहीं प्रतिभाग


संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। खेल विभाग और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर की ओर से आयोजित प्रदेशस्तरीय ओपन आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हुआ। पहले दिन गोरखपुर, वाराणसी, बिजनौर और लखनऊ ने अपने मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की।



प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गुब्बारा छोड़कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का पहला मैच वाराणसी और मऊ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मऊ को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से ज्योति और पूजा ने गोल किए। दूसरे मैच में बिजनौर ने प्रयागराज को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजनौर की तरफ से मुस्कान और राखी ने दो, अंजली और सलोनी रानी ने एक-एक गोल किए। तीसरा मैच गोरखपुर और शाहजहांपुर के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 6-0 से जीत दर्ज की। गोरखपुर की तरफ से पुष्पांजली ने मैच के 9वें, 21वें और 59वें, अर्चना भारद्वाज ने दूसरे और अंशु ने 49वें मिनट में गोल किया। दिन के चौथे मैच में लखनऊ ने मऊ को 4-0 के अंतर से पराजित किया।



लखनऊ की तरफ से मनीष, लवली और प्रतिमा ने गोल किए। पांचवा मैच वाराणसी और झांसी के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने 6-0 से जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका सलोनी रावत, खुर्शीद, मेराज, रश्मी सिंह, एनपी गौड़, सूर्यनाथ शर्मा, अनवर अली ने निभाई।




इस दौरान आरएसओ आले हैदर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह, ओलंपियन प्रेम माया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीता मिश्रा, माइकल एलेक्जेंडर, गुलाम सरवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed