{"_id":"65f9ecbc823c0018fb015ad4","slug":"hockey-sports-college-gorakhpur-defeated-prayagraj-8-0-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-501989-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रयागराज को 8-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रयागराज को 8-0 से हराया
Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर द
प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए सात मैच
स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मऊ, लखनऊ, गोरखपुर मंडल ने जीते अपने मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेल विभाग और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सात मैच खेले गए।
पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और प्रयागराज के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज ने 8-0 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स काॅलेज की तरफ से मनीषा, आराधना और आकांक्षा ने दो-दो गोल किए।
दूसरा मैच मऊ बनाम झांसी के बीच खेला गया। मऊ ने रोमांचक मुकाबले मे 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की। मऊ की तरफ से सोनाली ने 18वें, 55वें और अनन्या ने 49वें मिनट में गोल किया। झांसी की तरफ से एकमात्र गोल अनुष्का ने 7वें मिनट में किया।
विज्ञापन
तीसरा मैच लखनऊ और सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 9-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से मनीषा ने तीन और लवली ने दो गोल किए।
चौथा मैच प्रयागराज और शाहजहांपुर के बीच हुआ। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। पांचवे मैच में गोरखपुर ने बिजनौर को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से पराजित किया। गोरखपुर की तरफ से ममता और सुनीता ने दो-दो गोल किए।
छठवां मैच लखनऊ और झांसी के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने 4-0 से जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से पीतांबरी और पूजा ने गोल दागे। दिन का आखिरी मैच वाराणसी और सहारनपुर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में वाराणसी ने 10-0 से जीत दर्ज की।
मैच में निर्णायक की भूमिका सलोनी रावत, खुर्शीद, मेराज, रश्मी सिंह, एनपी गौड़, सूर्यनाथ शर्मा, अनवर अली ने निभाई। इस दौरान ओलंपियन प्रेम माया, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीता मिश्रा, माइकल एलेक्जेंडर, गुलाम सरवर आदि मौजूद रहे।