फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hoardings were put up in Gorakhpur with the slogan of CM Yogi if they are divided, they will be cut.

बंटेंगे तो कटेंगे: CM योगी का नारा अब गली-गली में, गोरक्षनगरी में भी लगे बैनर-होर्डिंग

Wed, 06 Nov 2024 01:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 01:40 PM IST
सार

बटेंगे तो कटेंगे: मंगलवार को सीएम योगी की फोटो के साथ ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ लिखे स्लोगन वाले होर्डिंग शहर में लगने शुरू हो गए। नौकायन, पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर, गोरखनाथ रोड, छात्रसंघ, ट्रांसपोर्टनगर आदि जगहों पर होर्डिंग लग गए थे।

विज्ञापन
Hoardings were put up in Gorakhpur with the slogan of CM Yogi if they are divided, they will be cut.
बैनर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बंटेंगे तो कटेंगे...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह नारा पहले प्रदेश और अब देश के कई राज्यों में चर्चा का विषय बन गया है और राष्ट्रीय सतर पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में यह नारा इतना लोकप्रिय होने लगा है कि वहां सीएम योगी की तस्वीर के साथ ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ लिखे स्लोगन वाले होर्डिंग लगने शुरू हो गए।

विज्ञापन


गोरक्षनगरी में भी अब गली-गली में ऐसे ही होर्डिंग लग रहे हैं। सीएम योगी ने पहली बार आगरा में 26 अगस्त 2024 को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, का नारा दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाबी नारा दिया-जुड़ेंगे तो जीतेंगे देना पड़ा, लेकिन सीएम योगी के स्लोगन की चर्चा राष्ट्रीय फलक पर होने लगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में यह नारा भाजपा के लिए कारगर हथियार साबित हुआ। अब महाराष्ट्र में भी हर सभाओं में सीएम योगी ने इसकी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम योगी की फोटो के साथ ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ लिखे स्लोगन वाले होर्डिंग शहर में लगने शुरू हो गए। नौकायन, पैड़लेगंज, मोहद्दीपुर, गोरखनाथ रोड, छात्रसंघ, ट्रांसपोर्टनगर आदि जगहों पर होर्डिंग लग गए थे। होर्डिंग लगवाने वाले डीवीएनपीजी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष एवं भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह का कहना है कि समाज की एकजुटता का संदेश देने के लिए ही इसे लगवाया है।

सीएम योगी का स्लोगन हिट हो गया है और इसे लोग आत्मसात करेंगे। दो दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों में ऐसे ही होर्डिंग लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed