{"_id":"6038f3788ebc3ee9204540e4","slug":"historyheater-arrested-in-joint-operation-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संयुक्त अभियान में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बरामद हुआ एक किलो सौ ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संयुक्त अभियान में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बरामद हुआ एक किलो सौ ग्राम चरस
Fri, 26 Feb 2021 06:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीम ने ऐसे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, जो बाराबंकी से चरस लाकर अलग-अलग जिलों में बेचता था।
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपित नीरज पांडेय मौका पाकर भोलेभाले लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये भी निकालता था। गिरफ्तार नीरज पांडेय पूरे पैकोलिया थाना पैकोलिया के पास से 25 लाख रुपये का एक किलो सौ ग्राम चरस, विभिन्न बैंकों के 20 एटीएम कार्ड, आठ हजार छह सौ रुपये नकद और बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर राजेश कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक तथा स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव की टीम की संयुक्त कार्रवाई में नगर बहेरा मोड़ के पास से आरोपी को शुक्रवार को दोपहर पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके ऊपर 19 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या की कोशिश, लूट, हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, गैंगेस्टर के मामले शामिल हैं।