फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter snatches Rs 5 lakh from gunner found in security

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने सुरक्षा में मिले गनर के ही हड़प लिए पांच लाख, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस

Tue, 02 Jan 2024 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

वर्तमान में कैंपियरगंज थाने पर तैनात पुलिस कांस्टेबल दयाशंकर पटेल वर्ष 2020 से तीन वर्षों तक गुलरिहा थाने पर तैनात रहा। इसी दौरान गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर व गुंडा एक्ट के आरोपी आशीष प्रजापति उर्फ छोटू निवासी झुंगिया बाजार पर जानलेवा हमला हुआ था।

विज्ञापन
History sheeter snatches Rs 5 lakh from gunner found in security
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर आशीष प्रजापति उर्फ छोटू पर उसके गनर ने ही जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये अपने खाते में लिए थे, लेकिन न जमीन दी और न ही रुपये वापस कर रहा है। पुलिस ने गनर दयाशंकर पटेल की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में कैंपियरगंज थाने पर तैनात पुलिस कांस्टेबल दयाशंकर पटेल वर्ष 2020 से तीन वर्षों तक गुलरिहा थाने पर तैनात रहा। इसी दौरान गुलरिहा थाने के हिस्ट्रीशीटर व गुंडा एक्ट के आरोपी आशीष प्रजापति उर्फ छोटू निवासी झुंगिया बाजार पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया गया था, लेकिन आशीष को पुलिस सुरक्षा मिल गई।
विज्ञापन


जमीन दिलाने के नाम पर आशीष प्रजापति उर्फ छोटू और जंगल धूषण थाना पिपराइच निवासी शैलेष चौहान ने गनर के रूप में तैनात दयाशंकर पटेल से खाते में पांच लाख रुपये ले लिए। अब ना तो रुपये लौटा रहे हैं और ना ही जमीन दे रहा है। कांस्टेबल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed