फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter released from jail in Gorakhpur did joyous firing at wedding ceremony

Gorakhpur News: गोरखपुर में जेल से छूटा हिस्ट्रीशीटर, शादी समारोह में किया हर्ष फायरिंग

Sat, 08 Apr 2023 04:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 04:46 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष आशीष सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन जानकारी हुई है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। आरोपी की खोजबीन जारी है। अभी वह फरार चल रहा है, पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
History sheeter released from jail in Gorakhpur did joyous firing at wedding ceremony
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर जिले में पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कैंसर में बीते 13 मार्च को जेल से छूटा हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बबन्नर तिवारी का एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर स्थानीय लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा नयनसर के स्थानीय निवासी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बबन्नर तिवारी 13 मार्च को भीटी तिवारी ग्राम सभा में एक शुभ समारोह में गया था। जहां उसने कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करके लोगों में दहशत का माहौल बना दिया।
विज्ञापन


बात दें कि कुछ दिन पहले ही आरोपी ओम प्रकाश तिवारी हत्या हत्या के आरोप में 30 नवंबर 2022 को जेल से छुटा है। इसके बाद गांव में जश्न मनाकर हर्ष फायरिंग किया गया, इसकी सूचना भी पीपीगंज थाने में दिया गया। आरोपी पीपीगंज थाने का नामचीन हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में पीपीगंज थाने रायपुर निवासी रामलखन ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बब्बनर तिवारी अपने बेटों संग मिलकर उनकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहा है जिसकी इन्होंने लिखित शिकायत पीपीगंज थाने में किया है।


मामले में थाना अध्यक्ष आशीष सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन जानकारी हुई है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। आरोपी की खोजबीन जारी है। अभी वह फरार चल रहा है, पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed