फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter BN Singh property worth eight crores attached in Gorakhpur

गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर बीएन सिंह की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क, अपराध से अर्जित कोठी पर लटका पुलिस का ताला

Mon, 24 Oct 2022 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 10:00 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, बीएन सिंह उर्फ भृगनाथ सिंह ने ही अपने भांजे विपिन सिंह को शातिर बदमाश बनाया और अपनी धौंस जमाने के लिए भांजे के नाम का भी इस्तेमाल करता था। उसका भांजा सुपारी लेकर हत्या करता था। जून 2020 में गुलरिहा इलाके में पुलिस मुठभेड़ में विपिन मारा गया था।

विज्ञापन
History sheeter BN Singh property worth eight crores attached in Gorakhpur
हिस्ट्रीशीटर के घर डुगडुगी बजाकर हुई कुर्की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में चार वर्ष पहले मारे गए बदमाश विपिन सिंह के मामा हिस्ट्रीशीटर भृगनाथ उर्फ बीएन सिंह की आलीशान कोठी समेत तीन संपत्तियां रविवार को कुर्क कर दी गई। बीएन सिंह शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर और गोरखनाथ थाने का गैंगस्टर है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत आठ करोड़ 25 हजार रुपये है।

विज्ञापन


एसपी सिटी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुनादी कराकर न सिर्फ संपत्ति कुर्की की बल्कि मोहल्ले के लोगों को जानकारी भी दी। सूचना के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मानस विहार बधिक टोला पादरी बाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर बीएन सिंह वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बीएन सिंह पर शाहपुर थाने में ही हत्या, धमकी, जालसाजी सहित 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीएन सिंह उर्फ भृगनाथ सिंह ने ही अपने भांजे विपिन सिंह को शातिर बदमाश बनाया और अपनी धौंस जमाने के लिए भांजे के नाम का भी इस्तेमाल करता था। उसका भांजा सुपारी लेकर हत्या करता था। जून 2020 में गुलरिहा इलाके में पुलिस मुठभेड़ में विपिन मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और पिता के नाम पर बनाई है करोड़ों की संपत्ति
बीएन सिंह जमीन कब्जा कर धनउगाही करता है। कई जमीनों के उसने फर्जी कागजात भी तैयार कराए थे। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। दलित उत्पीड़न और गैंगस्टर एक्ट जैसे मुकदमे भी उस पर दर्ज है। उसके अपराध के तरीके के बारे में जब पुलिस को पता चला तब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई और उसी के साथ ही बीएन सिंह और उसकी पत्नी सहित अन्य की संपत्ति का पुलिस ने ब्योरा जुटाना शुरू किया था। इसी क्रम में पुलिस ने तीन संपत्ति की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी थी, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 (1) की कार्रवाई के तहत डीएम के आदेश पर कुर्की की गई।

यह संपत्तियां की गईं जब्त

रविवार को पांच हजार वर्गफीट जमीन, जिसमें टीनशेड कमरा व बाउंड्रीवाल है, यह जमीन बीएन सिंह की पत्नी नंदा सिंह के नाम से है। दूसरी जमीन 0.037 हेक्टेयर बाउंड्रीवाल के साथ है। जबकि, तीसरी जमीन 0.025 हेक्टेयर में मकान है, जो कि भृगनाथ के पिता बैजनाथ सिंह के नाम से दर्ज है।

विपिन को अपराध में लाने में थी मामा की भूमिका
गोरखपुर के आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह का बड़ा नाम था। वह अपने गोली चलाने के अंदाज से मशहूर हुआ। जब भी वह वारदात को अंजाम देने जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था। इसे बदमाश बनाने के पीछे मामा बीएन सिंह की भूमिका अहम थी। वह इसके नाम पर भी कमाता था।

पुलिस के मुताबिक, 11 जून 2020 को मुठभेड़ में विपिन मारा गया था। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह दो लोगों को मारने गया था, लेकिन फायरिंग में एक बच्चे को भी गोली लग गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। इधर पुलिस ने भी घेराबंदी की और फिर मुठभेड़ में विपिन सिंह मारा गया।

अब तक की बड़ी कुर्की
  • 15 मई 2022 : जालसाज ओमप्रकाश की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
  • 12 सितंबर 2022: माफिया सुधीर सिंह की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
  • 13 अक्तूबर 2022: स्मैक का धंधा करने वाली किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन की 13.52 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अपराध से अर्जित 8.25 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। भृगुनाथ सिंह अपने भांजे विपिन सिंह के नाम पर अपराध में संलिप्त था और लोगों को प्रताड़ित करता था। इस पर भी 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed