फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History of other infectious, coronavirus in ten years disease in world

जानिए पिछले दस सालों में किस-किस वायरस ने दी है दस्तक, ये है बड़ी वजह

Tue, 14 Apr 2020 10:34 AM IST
vivek shukla नीरज मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
नीरज मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
History of other infectious, coronavirus in ten years disease in world
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
प्रकृति से छेड़छाड़ और पशु-पक्षियों को परेशान करने से दुनिया में नई-नई बीमारियां फैल रही हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो जब वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ होती है तो वह स्ट्रेस (तानव) में आकर वायरस और बैक्टीरिया दोनों छोड़ते हैं। यह वायरस मनुष्य के लिए खतरनाक होते हैं।  
विज्ञापन


पिछले एक दशक की बात करें तो छह से अधिक नए वायरस ने नई बीमारियां दी हैं। पहले जहां 30 से 40 सालों में कोई नया वायरस आता था, वह अब दो से तीन सालों में आना शुरू हो गया है। इसकी एक वजह ग्लोबलाइजेशन और म्यूटेशन भी है।
विज्ञापन


कोरोना कोई पहली महामारी नहीं है। इससे पहले भी तमाम वायरस महामारी फैला चुके हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अमरेश सिंह के मुताबिक पूर्वांचल में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), स्वाइन फ्लू, डेंगू जैसी बीमारियां हर साल दिक्कत बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी और वायरस फैलने का सबसे बड़ा कारण ग्लोबलाइजेशन है। पहले विदेशों की यात्रा कम होती थी। किसी एक देश में बीमारी फैलती थी तो वह वहीं तक रहती थी। अब किसी एक देश में बीमारी फैलती है तो वह कई देशों में फैल जाती है। इसी तरह म्यूटेशन की वजह से पशु पक्षी सहित अन्य जीव अपना स्वभाव बदलकर एंटीजन छोड़ रहे हैं, जो मानव जाति के लिए सबसे खतरनाक है।

म्यूटेशन ने बना दिया वायरस को खतरनाक
डॉ अमरेश के मुताबिक म्यूटेशन ने वायरस को खतरनाक बना दिया है। दरअसल, मानव जीवन का हस्तक्षेप वन्य जीवों के दायरे में बढ़ा है। पशु, पक्षियों में वायरस और बैक्टीरियां दोनों होते हैं। जब वन्य जीवों के साथ छेड़छाड़ होती है तो वह स्ट्रेस (तानव) में आकर वायरस और बैक्टीरिया दोनों छोड़ते हैं।

उनके स्ट्रेस की वजह से वायरस और बैक्टीरिया के रूप में बदलाव होता है, जो ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। म्यूटेशन के कारण उनके जीन में भी बदलाव होता है। यही बदलाव कोरोना, स्वाइन फ्लू, इबोला जीका, मर्स जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं।

बचाव के लिए पहले जानवरों पर हो शोध
डॉ अमरेश के मुताबिक कोरोना के अलावा एचआईवी, रैबीज, सोर्स, मर्स और इबोला जैसी बीमारियों का अब तक कोई इलाज नहीं आया है। इनमें कई वायरस और बीमारियां सबसे पहले जानवरों में ही थीं। बैक्टीरिया हर आधे घंटे में दोगुना हो जाते हैं, जबकि वायरस  इनसे ज्यादा तेजी से पनपते हैं। सबसे पहले इन बीमारियों का शोध जानवरों पर होना चाहिए।

एक नजर बीमारियों पर
साल          बीमारी
2007-      क्रिमियन कांगो
2009-      स्वाइन फ्लू
2012-      मर्स
2014-      इबोला
2015-      जीका
2016-      डेंगू
2019-      कोरोना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed