फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History of Gorakhpur Railways on Independence Day

आजादी का अमृत महोत्सव: सजाया गया था रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय, एजेंट ने किया था झंडारोहण

Tue, 09 Aug 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Aug 2022 01:35 PM IST
सार

वर्ष 1885 में महाप्रबंधक कार्यालय बनकर तैयार हो गया था। स्वतंत्रता दिवस के दिन रेलवे कर्मचारियों ने स्वत: अपने दफ्तरों को सजा दिया था। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था, रेलकर्मी एक-दूसरे को लड्डू और बताशा खिला रहे थे।

विज्ञापन
History of Gorakhpur Railways on Independence Day
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजादी का उत्सव रेलवे में भी धूमधाम से मनाया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे में 15 अगस्त 1947 को गोरखपुर महाप्रबंधक कार्यालय के सामने झंडारोहण किया गया था। रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों में तिरंगा लगाया गया था।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे उस समय अवध तिरहुत रेलवे के नाम से जाना था। तब महाप्रबंधक के स्थान पर एजेंट हुआ करते थे। जब स्वतंत्रता मिली तो उस समय अवध तिरहुत रेलवे के एजेंट अंग्रेज थे। जिन्होंने झंडारोहण किया था।
विज्ञापन


उस समय पूर्वोत्तर रेलवे में मीटर गेज यानी छोटी लाइन थी। भाप के इंजन से ट्रेनें चलती थीं। रेलवे के जानकार बताते हैं कि वर्ष 1885 में महाप्रबंधक कार्यालय बनकर तैयार हो गया था। स्वतंत्रता दिवस के दिन रेलवे कर्मचारियों ने स्वत: अपने दफ्तरों को सजा दिया था। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था, रेलकर्मी एक-दूसरे को लड्डू और बताशा खिला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजब का था उत्साह
एनई रेजवे मजदूर यूनियन के 106 वर्ष के महामंत्री केएल गुप्त बताते हैं, आजादी के दिन सड़कों पर जबरदस्त उत्सव था। उत्सुकता वश अपने दोस्तों के साथ मैं भी इस उत्सव में शरीक हुआ। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लड्डू और बताशे बंट रहे थे। कोई पटाखा फोड़ रहा था तो कोई भारत मां के जय के नारे लगा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed