{"_id":"69249f20df65b472f1019bba","slug":"hindustan-petroleum-is-misleading-consumers-the-problem-remains-unresolved-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1144689-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उपभोक्ताओं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर रही गुमराह, समाप्त नहीं हुई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उपभोक्ताओं को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कर रही गुमराह, समाप्त नहीं हुई समस्या
विज्ञापन
-कुछ को सिलिंडर मिले, कुछ लगा रहे एजेंसियाें के चक्कर
-अधिकारियाें के अनुसार सोमवार तक दूर होनी थी रिफिलिंग की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के ग्राहकों की गैस आपूर्ति की समस्या एक महीने से चल रही है। यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हो रही है। वहीं एचपी के अधिकारी उपभोक्ताओं को गैस रिफिलिंग की समस्या को पूरी तरह से समाप्त होने की बात कर उपभोक्ताओं को सही जानकारी न देकर गुमराह कर रहे हैं। जबकि यह समस्या सोमवार को कुछ हद तक समाप्त हो पाई।
बता दें कि एचपी की जिले में लगभग 10 एजेंसियां हैं। इसके एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिन्हें गैस की आपूर्ति दी जाती है। एक महीने से गैस रिफिलिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को बुकिंग के काफी दिन बाद गैस मिल रही है। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं शीर्ष पद पर बैठे एजेंसियों के जिम्मेदार गैस की आपूर्ति बहाल होने की बात कर उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
गीता वाटिका स्थित गैस एजेंसी में सोमवार को भी उपभोक्ता बुकिंग की जानकारी लेने पहुंचे। गैस एजेंसी के मैनेजर संदीप टेकरीवाल का कहना है कि गैस आपूर्ति की समस्या समाप्त नहीं हुई है। वहीं एचपी के एरिया मैनेजर राकेश भारती ने पहले तो इस पर जानकारी देने से इनकार किया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गैस आपूर्ति की समस्या का समाधान होने की बात कही।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वितरकों की मांग के अनुरूप गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। अगर कहीं बैकलॉग है तो इसे भी समाप्त कर दिया जाएगा।